चोइथराम सब्जी एवं फल मंडी में लंबे समय से व्यापारियों की शिकायत थी कि लगभग 100 के करीब महिला एवं बच्चे चोरी कर उनके माल पर हाथ साफ कर देते हैं। मंडी समिति के पास शिकायत मिलने के बाद एडीएम बीबी एस तोमर के निर्देश पर एसडीएम राऊ अंशुल खरे के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार रेखा सचदेवा व पुलिस, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस, श्रम विभाग व चाइल्ड लाइन कार्रवाई की। कार्रवाई उन लोगो के खिलाफ थी जो व्यापारियों के माल पर हाथ साफ कर मंडी गेट के सामने ओने-पौने दाम पर बेच देते है। ये लोग चाकू या नुकीली चीज से बोरियों को फाड़कर चुपके से माल निकाल लेते थे। कार्रवाई के दौरान लगभग 20 महिला व बच्चों को माल पर हाथ साफ करते रंगे हाथ पकड़ा। नायब तहसीलदार रेखा सचदेवा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिलाओ ने महिला अधिकारियों के साथ झूमा झटकी की व मारपीट पर उतारू हो गई, जिसमें चाइल्ड लाइन की महिला कार्यकर्ताओ को चोट भी आई।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









