भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सट्टा कारोबार का पर्दाफाश कर गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल क्राइम ब्रांच ने शहर के कोलार क्षेत्र में एक बिल्डिंग की 2 मंजिलों पर चलने वाले सट्टे का खुलासा किया। यहां लंबे समय से काल सेंटर जैसी व्यवस्था कर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर पुरे मामले का खुलासा कर दिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









