शुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान को लेकर अजाक्स संघ ने रविवार को भोपाल में रैली निकालकर बड़ा आयोजन कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान के अंतर्गत निकाली गई यह रैली राजधानी के रोशनपुरा चैराहा से शुरू होकर राजधानी के विभिन्न मार्गों से रोते हुए वापस रोषनपुरा आकर समाप्त हुई। इस रैली में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष अशोक वेन सहित अजाक्स संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष अशोक वेन ने बताया कि वह सरकार के इस अभियान में साथ हैं। क्योंकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









