132 वें रणजीत अष्टमी महोत्सव की हुई शुरुआत

इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान धाम में 132 वें रणजीत अष्टमी महोत्सव की शुरुआत दीपोत्सव के साथ हुई। इस दौरान हजारों दीपक की रोशनी से मंदिर जगमगा गया। इस मौके पर रणजीत हनुमान के आकर्षक श्रृंगार ने भी भक्तों को आंनदित कर दिया। इस साल के दीपावली पर्व का भले ही समापन हो चुका है, लेकिन शहर के रणजीत हनुमान धाम में दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को हजारों दीपक से सुसज्जित किया गया था। आम श्रद्धालुओं ने भी अपने घरों से बनाए हुए दीपक लाकर इस महाउत्सव के प्रति अपनी भी श्रद्धा प्रकट की। दूसरी तरफ मंदिर परिसर में फूलों और रंगों से निर्मित रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। विशेष उत्सव के अंतर्गत रणजीत हनुमान का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया था। जिसे निहारने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रणजीत अष्टमी पर्व चार दिनों तक मनाया जाएगा। 19 दिसम्बर को सुबह पाँच बजे प्रभात फेरी के माध्यम से रणजीत हनुमान भक्तों के बीच नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। जिसमें देश विदेश के श्रद्धालु शामिल होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!