इंदौर के डेली कॉलेज के 149 वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

इंदौर के बहू प्रतिष्ठित डेली कॉलेज अपना 149 वार्षिक उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री को कॉलेज में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उसके बाद मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने बच्चों द्वारा बनाए गए साइंस एग्जीबिशन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जब मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने बच्चों द्वारा बनाई गई रिमोट संचालित कार देखी ,तो वह अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने रिमोट लेकर कार को संचालित किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह, कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी, प्रदेशिक गृहमंत्री बाला बच्चन ,सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, सहित सांसद विवेक तंखा, और कॉलेज के पूर्व छात्र और संरक्षक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ-साथ बॉलीवुड के कलाकार जिनमें किरण कुमार और विजेंद्र घाटगे कॉलेज के प्रमुख ट्रस्टी नरेंद्र सिंह झाबुआ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मेघावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। डेली कॉलेज के इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि , छात्र देश का भविष्य होते हैं, आगे चलकर उन्हें देश को चलाना है, उन्होंने छात्रों को यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों में संस्कार भी होना बहुत जरूरी है ,उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि यह युग टेक्नोलॉजी का युग है ,और मैं छात्र छात्राओं से अनुरोध करता हूं कि वह टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करें, साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डेली कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी और शिक्षक मंडल को बधाई दी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!