स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर में इंद्रधनष अभियान का शुभारंभ किया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजराना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने यहाँ टीकाकरण के लिए आयें बच्चों को उपहार देकर स्वागत किया। उन्होंने सघन मिशन इंद्रधनुष को जन आंदोलन बनाने की अपील की तथा विश्वास दिलाया कि प्रदेश का कोई भी बच्चा इस अभियान के तहत टीकाकरण से नहीं छूटेगा। उन्होंने कहा कि हम इन चार महीनों में टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ संतोष शुक्ला, क्षेत्रीय संचालक डॉक्टर जे.सी आवासीय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया, समाजसेवी बाबूभाई महिदपुरवाला तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









