इंदौर टूरिज़्म फेस्ट की तैयारियां जोरों पर कलेक्टर ने प्रत्येक इवेंट के लिए बनाए नोडल अधिकारी


इंदौर में 7 दिसम्बर से होने वाले इंदौर टूरिज्म फेस्ट की तैयारियां जोरों पर है। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने आज तैयारियों की समीक्षा की और प्रत्येक इवेंट के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 दिसंबर को उद्घाटन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन लाल बाग़ परिसर में किया जाएगा। प्रथम दिवस राजस्थान का लोक संगीत और सूफ़ी नाइट का आयोजन सायंकाल साढ़े छह बजे से होगा। आठ दिसंबर को लाल बाग़ परिसर में ही सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें प्रख्यात ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही क्लासिकल संध्या का आयोजन भी होगा।
आठ से 15 दिसंबर तक रीजनल पार्क इंदौर में फ़ूड फ़ेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव ने इसके लिए अपर कलेक्टर श्री बीबीएस तोमर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी लोनिया मुजालदे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनीष स्वामी को नोडल अधिकारी बनाया है।
टूरिज़्म फेस्ट के अंतर्गत विभिन्न तरह की वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आयोजन भी आठ से 15 दिसंबर के दौरान किया जाएगा। रीजनल पार्क इंदौर में सुबह नौ बज से सायंकाल पाँच बजे तक इसके तहत गतिविधियां होंगी। आठ दिसंबर को कॉरपोरेट बोट रेसिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए टूरिज़्म के रीजनल मैनेजर एस.के. गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अजय शर्मा, एकेवीएन के कार्यकारी संचालक श्री एच.आर. मुजाल्दा और आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इंदौर टूरिज़्म फेस्ट का एक आकर्षण एडवेंचर गतिविधियां भी रहेंगी। ये गतिविधियां डॉक्टर अम्बेडकर नगर महू के साथ इंदौर शहर में भी आयोजित की जाएंगी आठ से 15 दिसंबर के दौरान महू में होने वाली गतिविधियों के लिए एसडीएम महू को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इंदौर शहर में 14 दिसंबर को ट्रेजर हंट और 15 दिसंबर को फ़ोटो हंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सुश्री सरवाणी और श्री ज़फ़र अंसारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इंदौर टूरिज़्म फेस्ट में “गो-कैंपिंग’’ एक नया आकर्षण होगा। इसके तहत आठ से 15 दिसंबर के दौरान डॉक्टर अम्बेडकर नगर महू में कैंपिंग, ट्रैकिंग और स्टार गेजिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम महू और जिला खेल अधिकारी इंदौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 15 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से रेसीडेंसी कोठी इंदौर से मड रैली एवं जंगल सफारी की शुरुआत होगी। कलेक्टर श्री जाटव ने संपूर्ण गतिविधियों के समन्वय हेतु जिला पंचायत सीईओ एवं सचिव इंदौर टूरिज़्म प्रमोशन काउंसिल श्रीमति नेहा मीणा को दायित्व सौंपा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!