इंदौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, कुछ ऐसा ही मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के मऊ नाके चैराहे का है, जहां बेलगाम ट्रक ने एक ऑटो चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जहां ऑटो चालक सहित एक अन्य सवारी भी घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला देर रात छतरीपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला का चैराहे का है। बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा सवार चालक सवारी लेकर के रेलवे स्टेशन की तरफ छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते ऑटो चालक और यात्री घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक सहित ट्रक को जब्त कर लिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









