राजधानी भोपाल के 11 नम्बर बस स्टॉप पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर लगातर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया।
विधायक आरिफ मसूद का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा के माफी मांगने से काम नहीं चलने वाला, उन्हें सिर्फ बर्खास्त करना होगा। पहले तो साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट ही गलत दिया गया था और प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त बता कर भोपाल के साथ-साथ देश को भी शर्मसार किया है। भाजपा की कथनी और करनी का अंतर है, दूसरी बार जिस तरह से उन्होंने गोडसे विचारधारा का सम्मान किया, हम सब निंदा करते हैं। विधायक आरिफ मसूद कि माने तो धरना सिर्फ चंद घंटों या दिनों का नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









