राज्य पर्यावरण इम्पेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी का दल पहुंचा पिपलियाहाना

इंदौर में पिपलियाहाना तालाब की जमीन पर बन रही जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण में पर्यावरण नियमों का पालन हो रहा है या नहीं यह जांचने के लिए राज्य पर्यावरण इम्पेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी व वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का दल शनिवार को पिपलियाहाना तालाब पहुंचा। दल के सदस्यों ने याचिकाकर्ता और कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण करने वाली एजेंसी दोनों का पक्ष सुनने के बाद भौतिक सत्यापन भी किया। दल के सदस्य जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
दरअसल, इंदौर के पिपलियाहाना तालाब के पास जिला न्यायालय के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय द्वारा भी अनुमति दी गई है। अनुमति में पर्यावरण विभाग ने तो अपने नियम तय तो किए ही है, एनजीटी के निर्देशों का पालन करने की भी शर्त रखी गई है। अनुमति में जो शर्तें तय की गई है, उनका पालन हो रहा है या नहीं यह देखने के लिए राज्य पर्यावरण इम्पेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी व वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का दल शनिवार को इंदौर पहुंचा। दल के सदस्यों ने पहले रेसीडेंसी कोठी में जिला कलेक्टर द्वारा पिपलियाहाना तालाब के फुल टेंक लेवल को तय करने के लिए बनाई कमेटी के साथ चर्चा की। वही रेसीडेंसी कोठी में बैठक के बाद दल के सदस्य, सभी याचिकाकर्ता, कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण करने वाली एजेंसी और जिला न्यायालय के अधिकारी पिपलियाहाना तालाब पहुंचे, जहां दल के सदस्यों ने यहां दोनों पक्षों को सुना। वही दल के सदस्य एम रमेश के अनुसार बिल्डिंग निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अनुमति दी गई है। इस अनुमति में तय की गई शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं, इसका भौतिक सत्यापन करने के लिए आए थे, जल्द ही मंत्रालय के दिल्ली मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!