डेंगू और स्वाइन फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये जागरूकता अभियान को और तेज करें

लोक-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश में डेंगू और स्वाइन फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम और जन-सामान्य में सजगता बढ़ाने के लिये जन-जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए। इन बीमारियों से निपटने के लिये संसाधन की कमी नहीं होने दी जायेगी। मंत्री सिलावट गत दिवस मंत्रालय भोपाल में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में राजधानी भोपाल के प्रत्येक वार्ड में एक-एक कुल 85 फॉगिंग मशीन की अतिरिक्त व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में भोपाल कमिश्नर श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, हेल्थ कमिश्नर श्रीप्रतीक हजेला, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक छवि भारद्वाज, भोपाल कलेक्टर तरूण पिथोड़े, नगर निगम आयुक्त बी. विजय दत्ता भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ठण्ड के मौसम में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की ज्यादा संभावना रहती है। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ समन्वय रखकर इसकी रोकथाम के लिये ठोस प्रयास करे। उन्होंने कहा कि संक्रमित बीमारियों के फैलने में हाथों की विशेष भूमिका होती है। इसके लिये भोपाल में शुरू किये गये ‘नमस्ते” अभियान को राज्यव्यापी रूप दिया जाये। बैठक में संक्रमित बीमारियों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिये सभी स्कूलों और कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि भोपाल में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिये नगर निगम द्वारा 1134 रिक्त भू-खण्डों के स्वामियों को गंदगी पाये जाने पर नोटिस जारी किये गये हैं। जिन स्थानों पर लार्वा पाया गया है, वहाँ करीब 4 लाख रुपये के स्पॉट फाइन किये गये हैं। भोपाल के 85 वार्डों को 19 जोन में विभाजित किया गया है। नगर के 14 जोन में बीमारियों की रोकथाम के लिये सघन प्रयास किये जा रहे हैं। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि भोपाल जिले में 4 लाख 38 हजार घरों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें 34 हजार 700 से अधिक घरों में लार्वा पाया गया और इन्हें नष्ट करने की कार्यवाही की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!