उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में रबी मौसम में आज दिनांक तक 26699 मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ जिसमें से 21976 मेट्रिक टन सहकारिता एवं 4723 मेट्रिक टन निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा चुका है। जिले में यूरिया की कोई कमी नही है। दो या तीन दिवस के अंतराल में 2500-3000 मेट्रिक टन की एक रेक जिले को प्राप्त हो रही है। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री विजय चौरसिया ने बताया कि कृषको को घबराने की जरूरत नही है। उन्होंने किसानो से अपील की कि, यूरिया का क्रय एवं भण्डारण आवश्यकता अनुसार ही करें, भविष्य में भी यूरिया की काई कमी नही आवेगीं। किसानों को आसानी से यूरिया मिलता रहेगा। शासन, प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा यूरिया की आपूर्ति हेतु प्रयास किय जा रहे है। यूरिया की निर्धारित विक्रय दर 266.50 रूपये है इससे अधिक दर पर विक्रय की शिकायत कार्यालाय उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला इंदौर 204 सेटेलाईट भवन कलेक्टर परिसर इंदौर कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0731-2362767 एवं संबंधित वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी को की जा सकती है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









