यह लगातार तीसरा शुक्रवार था जब जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करते हुये दफ्तर का सफर तय किया। कलेक्टर लोकेश जाटव के साथ-साथ अपर कलेक्टर दिनेश जैन, कैलाश वानखेड़े, अजय देव शर्मा, पवन जैन, सीईओ नेहा मीना, नायब तहसीलदार रेखा सचदेव, एसडीएम राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी बस में बैठकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
एडीएम कैलाश वानखेड़े ने इस सफर के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि बस स्टॉप की मरम्मत और सुधार की अत्यंत जरूरत है। स्टॉप पर छाया न्यून है, पीने के पानी, बैठने की जगह नही है। मैजिक ऑटो के लिये एक स्थान तय कर, अमल करना आवश्यक है। बस के रुकने पर बस पर, सामने स्टेशन के नाम लिखे जाने चाहिए, वहाँ अभी विज्ञापन है। काउंटर वाले कर्मचारियों को तम्बाकू गुटका नहीं खाना चाहिए।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









