फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर चैक बाउंसिंग का मामला दर्ज

फिल्म कहो ना प्यार है से फिल्मी यात्रा की षुरूआत करने वाली अभिनेत्री अमीष पटेल अभी गुमनाम जिंदगी जी रही है। कहो ना प्यार फिल्म को लेकर अमीषा पटेल जितनी चर्चा में आई थी उतनी ही सुर्खियों में अब वो चेक बाउंसिंग के मामले को लेकर आई है। उनके खिलाफ इंदौर की कोर्ट में 10 लाख रुपए के चैक बाउंस का केस दर्ज हुआ है। यह अमीषा पटेल के फैंस के लिए राहत की खबर तो नहीं है लेकिन खुषी की खबर यह है कि कोर्ट ने प्रारंभिक सबूतों के आधार पर अमीषा पटेल के खिलाफ नोटिस जारी कर 27 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं। यानी फैंस अमीषा पटेल को 27 जनवरी को इंदौर में देख सकते है।
अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने ने इंदौर की एक युवती से फिल्म प्रोडेक्शन के नाम पर 10 लाख रुपए लिए थे और फिर जो चैक दिया वह बाउंस हो गया है। चैक बाउंस होने के बाद कई बार चक्कर काटने के बाद भी पटेल ने पैसे नहीं दिए। जिस पर अब उनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। यह पहला मौका नहीं है जब अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उनके खिलाफ रांची की कोर्ट में भी तीन करोड़ रुपए के चैक बाउंस का मामला विचाराधीन है, जिसमें उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक जारी हो चुका है। इंदौर के जिला कोर्ट में दर्ज परिवाद को लेकर एडवोकेट नितेश परमार ने बतााया कि शहर के पिंक सिटी में रहने वाली निशा छीपा का अमीषा पटेल से परिचय था। फिल्म प्रोडक्शन को लेकर अमीषा ने निशा से 10 लाख रुपए लिए थे और इसके एवज 24 अप्रैल 2019 का चैक भी दिया था। तय तारीख के बाद निशा ने यह चैक अपने इंदौर स्थित बैंक में पेश किया तो वह बाउंस हो गया। चैक बाउंस होने के बाद अमीषा से संपर्क कर भी पैसे की मांग की गई लेकिन उन्होंने नहीं दिए। निषा ने वकील के माध्यम से नोटिस भी भेजा लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया। बाद में परिवाद दायर किया गया। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनीष भट्ट ने परिवाद पर सुनवाई के बाद 27 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!