फिल्म अभिनेत्री अमृता राव ने किए खजराना के दर्शन, कहीं ये बात

फिल्म मैं हू ना, विवाह, जाॅली एलएलबी, वाह लाइफ हो तो ऐसी आदि फिल्मों में अभिनय कर चुकी फिल्म अभिनेत्री अमृता राव बुधवार को इंदौर में थी। इस दौरान अमृता राव ने कहा कि जब भी वे इंदौर आती है खजराना मंदिर जरूर आती है। बुधवार होने की वजह से इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी। इस दौरान जैसे ही लोगों को पता लगा कि एक्ट्रेस अमृता राव मंदिर पहुंची हैं, वैसे ही लोग उनके साथ फोटो खिंचाने और उनसे ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में लग गए। हालांकि सुरक्षा होने की वजह से बहुत कम लोग अमृता के साथ फोटो खिंचवा पाए। अमृता राव मंगलवार को एक निजी काम के चलते इंदौर आईं थीं। इसी दौरान उन्होंने इंदौर शहर का भ्रमण कर खजराना गणेशजी के दर्शन भी किए।
फिल्मों में अपनी सीधी सादी छवि की ही तरह अमृता राव आम जिंदगी में भी उतनी ही सीधी सादी और सरल हैं। खजराना मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले गणेषजी के दर्षन कर पूजा अर्चना की। इंदौर में निजी कार्यक्रमों में शामिल होने आई अमृता राव इंदौर की सफाई की कायल हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इंदौर से बहुत लगाव है, दूसरे शहरों को भी इंदौर से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, इंदौर को क्लीनेस्ट सिटी अवार्ड मिलने के बाद उन्हें इस बात की काफी उत्सुकता थी कि शहर की सफाई को करीब से देखा जाए, इसलिए एयरपोर्ट से कार में बैठकर शहर को गौर से देखती रही। शहर की गलियां चैराहे सारे स्वच्छ थे। इसके लिए अमृता राव ने नगर निगम के अधिकारियों के कार्यो की प्रषंसा की और कहा कि स्वच्छता के मामले में मुंबई को इंदौर से सीखना चाहिए। इस दौरान अमृता राव ने यह भी कहा कि उन्हें इंदौर का खान पान अच्छा लगता है। अमृता राव ने कहा कि जब वे अगली बार इंदौर आएंगी तो 56 दुकान और सराफा जरूर जाएंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!