इंदौर में सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में बीते माह अत्यधिक बारिश होने से जहां किसानों की फसल चैपट हो गई, वहीं दूसरी ओर बाढ़ पीड़ितों को भी वर्तमान में कमजोर आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर इंदौर शहर कांग्रेस के नेताओं द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का कहना है कि बीते समय अतिवृष्टि में प्रदेश में करीब 16 हजार करोड का नुकसान हुआ है, जिसके चलते आज भी आमजन और किसानों की बुरी हालत है। इसको लेकर प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार से 8 हजार करोड की आर्थिक मदद की गुहार लगाई, किंतु आज तक मोदी सरकार ने सिर्फ 1 हजार करोड़ की मदद की है जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। सुबह करीब 11 बजे से इंदौर कलेक्टर कार्यालय के सामने शुरू हुए धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता व आम जनता ने शिरकत की। इस दौरान धरना स्थल के आसपास पर्याप्त पुलिस बल ने मोर्चा सम्भाल रखा था। केंद्र सरकार के खिलाफ धरने के दौरान मुख्यतः शहर कांग्रेस व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंच से केंद्र की भाजपा सपा सरकार पर जमकर जुबानी प्रहार किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव, सत्यनारायण पटेल, मोहन सेंगर, दीपू यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









