सुवासरा-मंदसौर रोड पर मतदानकर्मियों की बस का हुआ हादसा, होमगार्ड जवान की मौत

मंदसौर

मंदसौर में मतदानकर्मियों की बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में होम गार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं। तीन घायलों को सीतामऊ प्राथमिक केंद्र जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा सुवासरा-मंदसौर रोड पर बसई के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को लोकसभा चुनाव में देर रात तक मतदान सामग्री जमा करवाने के लिए मतदान दल मंदसौर पहुंचते रहे। मतदान सामग्री जमा कराने के बाद मंगलवार सुबह निर्वाचन में लगे कर्मचारी अपने अपने कार्य स्थलों पर लौट रहे थे इस दाैरान सोमवार सुबह लगभग सात बजे बस सुवासरा में राठौर काॅलोनी के पास सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। ट्रक का टायर फटने से वहां खड़ा था।

    मंदसौर जिले के सुवासरा के निकट चुनाव ड्यूटी के सेवारत कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस एवं ट्राले की टक्कर में एक होमगार्ड जवान की मृत्यु एवं कर्मचारियों के घायल होने का समाचार दुःखद है।

टीआई कमलेश प्रजापति ने बताया कि हादसे में होमगार्ड जवान 34 वर्षीय मनोहर सिंह की मौत हो गई। हादसे में 7 कर्मचारी घायल हुए हैं व ट्रक चालक के पैर में गंभीर चोट लगी है। दो गंभीर घायल को सुवासरा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सुवासरा के शिक्षक भी चिकित्सालय पहुंचे और सहयोग किया। बस चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।

यह हुए घायल

    राजेश पुत्र मोहनलाल

    रामगोपाल पुत्र कन्हैयालाल राठौर

    अनिल पुत्र राधेश्याम तिवारी

    श्रवण पुत्र नरेंद्र कुमार जैन

    कैलाश पुत्र गोवर्धनलाल गुर्जर

    राजेंद्र पुत्र देवी प्रसाद श्रीवास्तव

    दीप्ति पत्नी राजेंद्र श्रीवास्तव

    गोपाल पुत्र मंगल निवासी बावड़ी खेड़ा चंदवासा

    तेजमल पुत्र चिरंजीवी लाल मेघवाल निवासी भवानी मंडी

  • सम्बंधित खबरे

    पकड़ा गया एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ दिखा नेता, आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल

    मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने वाले नेता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नेता मनोहर लाल धाकड़ को पकड़ लिया…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!