इंदौर में नई जिला कोर्ट के पास आईडीए अलग से बनाएगा एडवोकेट चेम्बर्स

इंदौर। इंदौर के स्कीम नंबर 140 में पीपल्याहाना तालाब के पास प्रस्तावित जिला कोर्ट की नई बिल्डिंग के समीप इंदौर विकास प्राधिकरण अलग से एडवोकेट चेम्बर्स बनाने जा रहा है। ये चेम्बर्स उस योजना से अलग होंगे जो नई कोर्ट बिल्डिंग में पहले से ही प्रस्तावित हैं। इसके लिए जल्द ही बुकिंग शुरु की जाएगी।

गत दिनों हुई आईडीए की बोर्ड बैठक में एडवोकेट चेम्बर्स बनाने की सैद्धांतिक सहमति हुई है।सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि जो एडवोकेट चेम्बर्स बनाया जाना प्रस्तावित है, यह नई प्रस्तावित कोर्ट बिल्डिंग के समीप ही है।

यहां आईडीए की जमीन पर उक्त चेम्बर्सबनाये जाएंगे। जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू करेंगे। कुल कितने चेम्बर्स होंगे यह पूरी ड्राइंग डिजाइन बनने के बाद स्पष्ट होगा।

दरअसल किसी भी कोर्ट के समीप बड़ी संख्या में एडवोकेट चेम्बर्स की आवश्यकता रहती है , इसी को देखते हुए आईडीए द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया है।

गौरतलब है कि जो नई कोर्ट बिल्डिंग प्रस्तावित है उसमें भी बड़ी संख्या में एडवोकेट चैंबर्स बनाए जाना है। इसके लिए तकरीबन 1200 से अधिक वकीलों द्वारा जिला जज के समक्ष आवेदन किए जा चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!