राजनीति ने एक बार फिर अपना रंग दिखाया है। पर्दे पर चल रही फिल्म से ज्यादा बड़ी पर्दे के पीछे की पिक्चर हो गई। शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस ताकती रह गईं और भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी लेकर उड़ गई। इस तरह के अप्रत्याशित और नाटकीय घटनाक्रम के बाद आम से लेकर खास हर कोई हैरान है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि बीती रात जब उद्धव ठाकरे के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री के पद के लिए की गई थी तो सुबह होते-होते देवेंद्र फडणवीस ने शपथ भी ले ली। इसी घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। पढ़ें कुमार विश्वास ने क्या कहा…

इसी पर आप आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी कुछ ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह और संजय राउत की चुटकी ली है। जहां उन्होंने शाह की सरकार बनाने की काबिलियत की मजाकिया लहजे में प्रशंसा की है, वहीं संजय राउत की ट्विटर पर चलने वाली शेरो-शायरी पर तंज कसा है।

गौरतलब है कि जबसे महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए हैं, तब से ही शिवसेना के नेता संजय राउत रोज ही कोई न कोई शेरो-शायरी कर चल रहे घटनाक्रम पर ट्वीट करते थे। उनकी इन्हीं शायरियों पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है, ‘यानि अब शेर ओ शायरी सिर्फ हम लोग के लिए बख्श दी जाएगी? या पूरे पांच साल दर्द और बदले के शेर सुनने पड़ेंगे?’

Dr Kumar Vishvas✔@DrKumarVishwas




यानि अब शेर ओ शायरी सिर्फ़ हम लोग के लिए बख्श दी जाएगी ? या पूरे पाँच साल दर्द और बदले के शेर सुनने पड़ेंगे ?#MaharashtraPolitics


Dr Kumar Vishvas✔@DrKumarVishwas



कर कैसे लेते हैं ये आप ? मने कैसे #MaharashtraGovtFormation










