भारत Vs न्यूजीलैंड ,विजय शंकर रनआउट,भारत का पांचवां विकेट गिरा

वेलिंग्टन में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। केदार जाधव वनडे में 1000 रन पूरे करने से 32 रन दूर हैं। कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस सीरीज के 4 मैचों में सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं। इस मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैच हुए। दोनों ने 1-1 जीते हैं। कप्तान रोहित शर्मा का यह 201वां वनडे है। सीरीज में भारत 3-1 से अजेय बढ़त बनाए हुए है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था।

ऐसे गिरे भारतीय टीम के विकेट
पहला विकेट, (4.1 ओवर) : मैट हेनरी की सीधी गेंद को रोहित शर्मा समझ नहीं सके और क्लीनबोल्ड हो गए। इस समय भारत के खाते में 8 रन ही जुड़े थे।

दूसरा विकेट, (5.5 ओवर): ट्रेंट बोल्ट ने सीरीज में चौथी बार शिखर धवन को अपना शिकार बनाया। गेंद को अपर कट मारने के चक्कर में धवन थर्डमैन पर मैट हेनरी के हाथों कैच आउट हुए। धवन शॉट को अच्छी तरह से कनेक्ट नहीं कर सके और हेनरी के लिए यह आसान कैच रहा। इस समय भारत का स्कोर 12 रन था।

तीसरा विकेट, (6.6 ओवर): मैट हेनरी की गेंद को कवर में ड्राइव करना चाह रहे थे शुभमन गिल। मिशेल सैंटनर ने उनका कैच लपक लिया। हेनरी ने अपना दूसरा विकेट लिया। शुभमन अपनी जगह पर खड़े होकर इस आउटस्विंगर को ड्राइव गए थे, जिसे वे सही से पिक नहीं कर सके। इस समय भारत के खाते में 17 रन ही जुड़े थे।

चौथा विकेट, (9.3 ओवर): महेंद्र सिंह धोनी (1) ट्रेंट बोल्ट की अंदर आती गेंद को समझ नहीं सके और क्लीनबोल्ड हो गए। बोल्ट की यह गेंद लेट इन स्विंग हुई थी, जिसे धोनी चूक गए। इस समय भारत का स्कोर 18 रन था।

पांचवां विकेट, (31.3 ओवर): विजय शंकर रनआउट हो गए। वे लॉन्गऑन पर ड्राइव कर एक रन के लिए भागे थे और रायडू के साथ हां/नहीं की गुत्थी में उलझ गए। इस दौरान कोलिन मुनरो मौका नहीं चूके और उन्हें रनआउट कर दिया। इस समय भारत का स्कोर 116 रन था।

भारत में दो और न्यूजीलैंड में एक बदलाव
भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद शमी और विजय शंकर की वापसी हुई। खलील अहमद, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया। न्यूजीलैंड में एक बदलाव हुआ। चोटिल मार्टिन गुप्टिल की जगह कोलिन मुनरो को टीम में जगह दी गई।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!