अति-वृष्टि से हुए नुकसान के लिए केंद्र सरकार द्वारा 6621.28 करोड़ के एवज में एक हजार करोड़ राशि जारी



मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश में विगत दिनों हुई अति-वृष्टि से हुए नुकसान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा एक हजार करोड़ रुपए की राहत राशि दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेष 5621.28 करोड़ की राशि भी अविलम्ब जारी की जाए।
मुख्यमंत्री ने भोपाल में बताया है कि प्रदेश में 55 लाख किसानों की 60 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे तत्काल शेष राहत राशि जारी करें, जिससे किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। श्री नाथ ने कहा कि अन्य राज्यों के समान ही केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश की जनता के प्रति भी उदारता दिखाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अति-वृष्टि से हुए नुकसान को लेकर जो ज्ञापन सौंपा था उसमें इसे गंभीर त्रासदी मानकर गंभीर आपदा की श्रेणी में भी रखने का आग्रह किया था। केन्द्रीय अध्ययन दल ने भी सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में नुकसान का आकलन भी दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विगत दिनों हुई अति-वृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की वजह से वे नगदी की समस्या का सामना कर रहे हैं। रबी सीजन की बुआई के लिए बीज एवं खाद के लिए उन्हें पैसों की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में शेष राहत राशि केन्द्र सरकार तत्काल जारी करे जिसे किसानों को वितरित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को राहत पहुँचाने के लिए अपने संसाधनों से मदद देने का पूरा प्रयास कर रही है। अति-वृष्टि से जो भारी नुकसान हुआ है, उसमें केन्द्र सरकार की मदद भी जरूरी है। किसानों को राहत देने के लिये केन्द्र की सहायता में विलंब की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से अतिशीघ्र राहत राशि जारी करने की अपील की है जिससे किसानों को राहत राशि दी जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!