सिंडोडा में सम्पन्न हुई दो अनोखी शादी, देश दुनिया के लिये मिसाल

इंदौर जिले का सिंडोडा गांव 15 दिसम्बर 2019 तक प्रदेश का पहला ऐसा गाँव बन जायेगा, जहां सिंगल यूज प्लास्टिक (एक ही बार उपयोग में लाया जाने वाला प्लास्टिक) पूर्णत: प्रतिबंधित होगा। सिंडोडा में बुधवार को दो ऐसी शादियां सम्पन्न हुई, जहां दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों ने शादी के सभी कार्यक्रमों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रखा। ब्लॉक कोर्डिनेशन ऑफिसर के अनुसार यह कदम जिला प्रशासन की पहल तथा प्रेरणा के फलस्वरूप ही सफल बन सका।
शिवम एवं केशव पाटीदार (चचेरे भाई) की शादी में लगभग 2 हजार अतिथिगण पधारे थे। जिनका स्वागत उनके दादाजी श्री गोविंद राम पाटीदार ने प्लास्टिक एवं पॉलीथीन त्यागने के संदेश के साथ किया। तीन दिन तक चले इस शादी समारोह में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी आवश्यक वस्तुएं जैसे प्लेट, ग्लास आदि स्टील के हों। सजावट के सामान में भी बलून का उपयोग नहीं किया गया। यहां तक कि बैनर एवं आमंत्रण पत्र भी सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री रखे गये। इस तरह का आयोजन आगे आने वाले समय में सभी के लिये एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा तथा इंदौर जो कि देश का सबसे स्वच्छ शहर है उसे सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनने की दिशा में प्रोत्साहित करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!