सऊदी से लौटे पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही की बैठक; डोभाल-जयशंकर से ली हमले की जानकारी

‘भैया को सिर में गोली मारी…’ पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिजनों ने बताई आपबीती

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हमले में मारे गए लोगों  में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के शुभम द्विवेदी भी शामिल हैं। शुभम द्विवेदी के चचेरे भाई सौरभ ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि ‘शुभम भैया की शादी 12 फरवरी को ही हुई थी। वे अपने पत्नी के साथ पहलगाम में थे। मेरी भाभी ने मेरे चाचा को फोन कर बताया था कि शुभम को सिर में गोली मार दी गई। ये भी बताया कि आतंकियों ने नाम पूछ-पूछकर लोगों को मारा। हमें बताया गया है कि दो-तीन दिन में शव परिजनों को सौंपा जाएगा।’

एनएसए और विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को दी जानकारी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह सऊदी अरब से हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा की। 

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में यूएई और नेपाल के दो विदेशी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा से वापस लौटे
आतंकियों की कायराना हरकत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में ही रोककर मंगलवार रात को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर दिया था। बुधवार सुबह वे दिल्ली लौट आए हैं। वे आज पहलगाम हमले को लेकर एक हाई लेवल बैठक करेंगे। इससे पहले उन्होंने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि आतंकियों का शैतानी एजेंडा पूरा नहीं होगा। आतंकी हमले की मैं सख्त निंदा करता हूं। जान गंवाने वालों के प्रति मेरी श्रद्धांजलि। प्रभावितों को सभी जरूरी मदद दी जाएगी। जो भी इस घटना के पीछे हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। उनका शैतानी एजेंडा कभी पूरा नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ाई का हमारा संकल्प इससे डिगेगा नहीं, बल्कि और मजबूत होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!