अब राजा का दामाद ‘राजा’ बनेगा! MP के इस राजपरिवार में रार, राज्याभिषेक को पूर्व MLA ने बताया संविधान के खिलाफ

दतिया। जमीन जायदाद तथा अन्य कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा दतिया का राज परिवार एक फिर विवादों  में है। राज परिवार कल दादा महाराज की कोठी पर परिवार के दामाद राहुल सिंह का राज्याभिषेक करने जा रहा है। इसे लेकर राज परिवार में तकरार शुरू हो गई है। परिवार के वंशज और दतिया महाराज अरुणादित्य सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने राज्याभिषेक कार्यक्रम को परंपरा और संविधान के खिलाफ बताया है l

राज परिवार के वंशज और कांग्रेस के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम पर रोक लगाने और कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार के वंशजों का कहना है कि वर्तमान में अरुणादित्य सिंह महाराज घोषित हैं। उनके रहते दूसरे का राज्याभिषेक कैसे हो सकता है, वह भी परिवार के एक दामाद का। जिस वसीयत के आधार पर कार्यक्रम किया जा रहा है वह कूट रचित और गलत है। गद्दीनशी महाराज के बड़े पुत्र का ही ये हक होता है। राहुल सिंह गलत व्यक्ति हैं उन्होंने जिला प्रशासन से कार्यक्रम पर रोक लगाने और कार्रवाई करने की मांग की है l

राजपरिवार के साथ-साथ क्षत्रिय समाज भी कार्यक्रम का विरोध कर रहा है। ऐसे में राज्याभिषेक के दौरान जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    अजब MP की गजब पुलिस: शिकायत करने पहुंचे दंपति पर ही कर दी FIR, मेडिकल के नाम पर घंटों बैठाया, जानिए क्या है पूरा मामला

    दतिया। मध्य प्रदेश पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती है. ऐसा ही एक मामला दतिया जिले से सामने आया है. जहां पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!