अजब MP की गजब पुलिस: शिकायत करने पहुंचे दंपति पर ही कर दी FIR, मेडिकल के नाम पर घंटों बैठाया, जानिए क्या है पूरा मामला

दतिया। मध्य प्रदेश पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती है. ऐसा ही एक मामला दतिया जिले से सामने आया है. जहां पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया. CCTV फुटेज देखने के बाद भी कानून के रखवालों ने उल्टी कार्रवाई कर दी.बता दें कि यह पूरा मामला इंदरगढ़ का है. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक कैलाश गौड़ के पिता से लखन सेन का जमीनी विवाद चल रहा था. केस जीतने के बाद लखन कैलाश के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था. जिसके बाद शिक्षक ने उसे गाली देने से मना किया. फिर क्या था लखन और उसके परिवार ने उसकी पिटाई कर दी. किसी तरह वह उसके चंगुल से छुटकर थाने पहुंचा.

इसके बाद लखन और उसके परिवार वालों ने कैलाश की पत्नी को बुरी तरह पीट दिया. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद पीड़ित दंपति इंदरगढ़ थाने पहुंचे. जहां उन्हें मेडिकल के नाम घंटों तक बैठाया गया. लेकिन उनका कोई मेडिकल नहीं करवाया गया. उल्टा पुलिस ने दंपित और पिता पर केस दर्ज कर लिया.बताया जा रहा है कि आरोपी का भाई सेवड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल के भाई की दुकान में नौकरी करता है. अब सवाल खड़ा होता है कि क्या राजनैतिक दबाव में पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर ही मामला दर्ज कर दिया? पुलिस की इस कार्रवाई पर अब सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. आखिर यह कैसा न्याय है? क्या पीड़ित पक्ष की सुनवाई होगी?

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    अब राजा का दामाद ‘राजा’ बनेगा! MP के इस राजपरिवार में रार, राज्याभिषेक को पूर्व MLA ने बताया संविधान के खिलाफ

    दतिया। जमीन जायदाद तथा अन्य कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा दतिया का राज परिवार एक फिर विवादों  में है। राज परिवार कल दादा महाराज की कोठी पर परिवार…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!