महाकाल के दर पर पहुंची हर्षा रिछारिया: भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में दिखी लीन, कहा- दर्शन से मिली पॉजिटिव एनर्जी

उज्जैन। महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर्षा रिछारिया अब भगवान महाकाल की शरण में पहुंची है। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ओम् नमः शिवाय का जाप किया। हर्षा रिछारिया बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं। रिछारिया ने कहा कि दर्शन से पॉजिटिव एनर्जी मिली है।प्रयागराज महाकुंभ से मिली प्रसिद्धि के बाद हर्षा रिछारिया मंगलवार को उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं। जहां वे भस्म आरती में शामिल हुई और करीब 2 घंटे तक नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। साथ ही मस्तक पर तिलक लगवाकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

दर्शन से मिली पॉजिटिव एनर्जी- हर्षा रिछारिया

महाकाल मंदिर के दर्शन के बाद हर्षा रिछारिया ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जैसा सुना था उससे भी अधिक अनुभव भस्म आरती में हुआ है। मैं यह नहीं बता सकती कि बाबा महाकाल के दरबार से मुझे कितनी पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त हुई है।

बाबा महाकाल से की ये कामना
हर्षा रिछारिया ने कहा कि मैं बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हूं और समय मिलते ही यहां दर्शन करने आती रहती हूं। प्रयागराज महाकुंभ में मुझे बहुत प्रसिद्धि मिली है। भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद सदा मुझ पर बना रहे और उनकी पॉजिटिव एनर्जी मुझे मिलती रहे। ऐसी कामना मैंने बाबा महाकाल से की है।

कौन है हर्षा रिछारिया
हर्षा रिछारिया का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। उनका परिवार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहता है। वहीं हर्षा उत्तराखंड के हरिद्वार में रहती हैं। हर्षा रिछारिया ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अहमदाबाद से योगा का स्पेशल कोर्स कर रखा है। वे पीले वस्त्र पहनती हैं, रुद्राक्ष की माला धारण करती हैं और माथे पर तिलक लगाती हैं। हर्षा आध्यात्म से पहले स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रही हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक में उनके काफी फॉलोअर्स हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!