मोहन की शिवभक्ति: महाकाल के दर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन, महाशिवरात्रि पर की पूजा -अर्चना

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे। महाशिवरात्रि पर उन्होंने बाबा महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम डॉ मोहन भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं उन्होंने बाबा महाकाल के प्रदेश समेत देश की सुख समृद्धि की कामना की है।

देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी महाकाल की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की पूचा अर्चना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन दिखाई दिए।

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। मंदिर समिति के मुताबिक, भक्त करीब 2 किमी पैदल चलकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इससे पहले 25-26 फरवरी की दरमियानी रात 2:30 बजे भगवान महाकाल के पट खुले। महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे दिन और रातभर पट खुले रहेंगे।

इस दौरान मंदिर बंद नहीं होगा। रात 12 बजे से चार प्रहर का पूजन होगा। 27 फरवरी की सुबह तक चलेगा। इस दौरान सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती नहीं होगी। वहीं खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के गुप्तेश्वर, भोपाल के गुफा मंदिर, बड़वाले महादेव समेत भोजपुर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!