छालीवुड एक्टर के निधन पर नेताओं ने जताया दुख, CM साय ने कहा – राजेश अवस्थी का जाना छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति

रायपुर. छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा. उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है.

सीएम ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया : साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुख जताया. राजेश अवस्थी को बहुत ही ऊर्जावान कलाकार बताते हुए साव ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने काम किया है. उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया. ऐसे साथी को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ईश्वर इस समय में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे.

भाजपा ने खोया समर्पित कार्यकर्ता : किरण देव
राजेश अवस्थी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शोक जताया. उन्होंने कहा, आज हम सब बहुत दुखी हैं, शोक में हैं. हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है. हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी. मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले, ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!