बांग्लादेश में आवामी लीग पार्टी ने वापसी का ऐलान किया, हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में यूनुस सरकार के इस्तीफे की मांग

ढाका:बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने वापसी का बिगुल बजा दिया है। आवामी लीग ने ऐलान किया है कि वह देश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के इस्तीफे की मांग करेगी। पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों और सड़क पर उतरने की भी योजना बनाई है। गौरतलब है कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद यह अवामी लीग का पहला बड़ा प्रदर्शन है। पिछले साल छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से पार्टी के अधिकतर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं हमलों के डर से कई नेता देश में ही छिपे हुए हैं।

अवामी लीग के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान के मुताबिक पार्टी यूनुस सरकार पर इस्तीफे के लिए दबाव बनाने के लिए 1 फरवरी से सड़कों पर उतरेगी। बयान में कहा गया है कि पार्टी इसकी तैयारी में जुट गई है। 6 फरवरी को देशभर में विरोध मार्च और रैलियां निकाली जाएंगी। वहीं 10 फरवरी को भी प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की जाएंगी। बयान में यह भी कहा गया है कि 16 फरवरी को देशभर में नाकेबंदी की जाएगी और 18 फरवरी को सुबह से शाम तक हड़ताल का आयोजन किया जाएगा।

दिलचस्प बात यह भी है कि इस पोस्ट में शेख हसीना को प्रधानमंत्री कह कर ही संबोधित किया गया है। बयान में कहा गया है कि इस आंदोलन के जरिए आईसीटी ट्रिब्यूनल में प्रधानमंत्री और पार्टी के दूसरे नेताओं के खिलाफ लगे आरोपों को वापस लेने की भी मांग की जाएगी। बता दे कि सत्ता से बेदखल होने के बाद पार्टी ने 10 नवंबर को भी सड़कों पर उतरने की योजना की घोषणा बनाई थी। हालांकि यह आयोजन नहीं किया जा सका। जुलाई-अगस्त में हुए विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बाद से अवामी लीग काफी हद तक निष्क्रिय रही है। वहीं पार्टी अध्यक्ष शेख हसीना ने बड़े पैमाने पर हुए विद्रोह के बाद भारत में शरण ले ली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!