अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आए युवकों ने सुनाई अपनी पीड़ा, कहा- भूखा सोया, मार खाई, करंट लगाते थे, कइयों ने रास्ते में तोड़ा दम

अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आए युवकों ने अपना दर्द बयां किया है कि उन्होंने अमेरिका जाने के दौरान किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा. अमेरिका से डिपोर्ट होकर अमृतसर, कुरुक्षेत्र और पटियाला पहुंचे युवकों ने अपनी पीड़ा बताई है. अमेरिका से रिहा किए गए दो युवकों को अमृतसर पुलिस ने

रात 8.30 बजे टांडा पुलिस डीएसपी दफ्तर लेकर पहुंचा।
जहां विधायक जसवीर सिंह राजा ने उनके परिवार को सौंप दिया. दोनों ने बताया कि वे एजेंट से यूरोप के वीजे पर जाना चाहते थे और वहां से सीधी मेक्सिको की फ्लाइट लेना चाहते थे, लेकिन एजेंट ने कहा कि वे डोंकी लगाकर जंगलों से पैदल चलाकर और समुद्र के रास्ते मेक्सिको पहुंचाया. उन्हें आज वापस अमृतसर भेजा गया, जहां से वह 22 जनवरी को मैक्सिको बॉर्डर पार कर अमेरिका में पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनके पास खाने पीने का कोई साधन नहीं था.

‘कई बार भूखे ही सोना पड़ता था, गाली सुनी’

उन्हें कभी-कभी ब्रेड पानी में खाना पड़ता था और कभी-कभी भूखे ही सोना पड़ता था. उन्होंने बताया कि उनके कई साथी रास्ते में मर गए, जो लड़का बीमार हो जाता था, उसे वहीं छोड़ देते थे, और जो कोई ऊंची आवाज में बात करता था, उसे भी गोली मार देते थे.

अमेरिका से बाहर निकाले गए खुशप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने 45 लाख रुपये देकर भारत जाने का सपना देखा था और अब उनके पासपोर्ट पर भारत सरकार की स्टैंप लगाई गई है.

खुशप्रीत सिंह का गांव हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर है. चम्मु कला से 2 किलोमीटर की दूरी पर पटियाला जिला है, जहां रोते हुए पिता की तस्वीर दिखाई देती है, जो बात करते हुए रो पड़े.

खुशप्रीत के पिता जसवंत सिंह, 57 वर्ष, ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एजेंट उनके बेटे को डोंकी के रास्ते भेजेगा. एजेंट ने कहा कि मेरे बेटे को पहले मुंबई से दिल्ली हवाई अड्डे भेजा गया, फिर जंगलों और समुद्र के रास्ते अमेरिका भेजा गया.

करंट भी लगाया गया, एजेंट परिजनों से पैसे मांगते रहे

18 वर्षीय खुशप्रीत सिंह ने बताया कि 23 अगस्त 2024 में दिल्ली हवाई अड्डे से उसे जहाज में बिठाया गयाथा और 22 जनवरी 2025 को अमेरिका पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि पहुंचते ही उन्हें पकड़ लिया गयाथा और 12 दिन तक अलग-अलग जगहों पर कैंप में रखा गयाथा, जिस दौरान उसे यातनाएं दी गईं, कई बार करंट लगाया गया. बार-बार एजेंट परिजनों से पैसे मांगते रहे.

साथ ही, अमृतसर के सलेमपुरा गांव के रहने वाले दलेर सिंह, जो अगस्त महीने में पंजाब से दुबई गए थे, उन्हें एजेंट ने बताया था कि उन्हें लीगल तरीके से अमेरिका भेजा जाएगा.

उन्हें दुबई से धीरे-धीरे अलग-अलग देशों से ले जाया गया और पनामा के रास्ते अमेरिका पहुंचा गया. रास्ते में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जंगलों और दलदल में घूमना पड़ा, और कई लोग मर गए. उनका कहना था कि उनसे धोखा हुआ है. पंजाब के युवा लोगों से यही अपील है कि अगर वे विदेश जाना चाहते हैं तो लीगल तरीके से जाएं. सरकार को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यहीं रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं, ताकि युवा लोगों को विदेश जाने का विचार न आए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!