उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, कानपुर के लोगों का बुरा हाल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों का ठंड से बुरा हाल है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदान इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, चुर्क, बुलंदशहर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। लोग ठंड के मारे अपने -अपने घरों में कैद है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने 14 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अवकाश का ऐलान कर दिया है। आज भी प्रदेशवासियों को ठंड से किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिलेगी।

लखनऊ में विजिबिलिटी शून्य

राजधानी लखनऊ में आज सुबह घने कोहरे ने सड़कों पर विजिबिलिटी को शून्य कर दिया। जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। सर्द मौसम का पहला घना कोहरा राजधानी में छाया है, और लोग अपनी गाड़ियों के सभी इंडिकेटर जलाकर सावधानी से चल रहे हैं। कोहरे के साथ ठंड और गलन में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोग घरों में ही दुबके हुए हैं।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज जौनपुर, मऊ, संतरविदास नगर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, बलिया, सुल्तानपुर, महाराजगंज, बस्ती, श्रावस्ती, गोंडा, लखनऊ, कुशीनगर, कुशीनगर,अयोध्या, गाजीपुर, प्रतापगढ़ और चंदौली समेत कई जिलों में घना कोहरा छाने के आसार है। प्रदेश के अधिकतम जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा फतेहपुर, अमेठी, बांदा, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी , संतरविदास नगर जिले के आस-पास शीत दिवस की संभावना जताई गई है।

कानपुर में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम जानकारों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कानपुर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में भी कड़ाके की ठंड देखने को मिली। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अलीगढ़, मेरठ, आगरा जिले में भी सर्दी का सितम देखने को मिला। यहां का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

मुजफ्फरनगर में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को यूपीवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। सुबह, शाम और देर रात को प्रदेश के कई जिलों में हल्का, मध्यम और घना कोहरा छाने के आसार है। इसके लिए 6 जनवरी यानि सोमवार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले के आस-पास हल्की बारिश हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!