पुलिस कमिश्नर की फर्जी फेसबुक ID बनाकर ठगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कम दाम में फर्नीचर बेचने का देते थे झांसा

भोपाल। मध्य प्रदेश में भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने फर्जी तरीके से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने का काम करता था। गिरोह के सरगना को फर्जी तरीके से सिमकार्ड चालू कर देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए लोगों को लालच देते थे कि अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद कहते थे कि वे कम दाम में फर्नीचर बेच रहे हैं। ठगी करने के लिए जिस सिम कार्ड से फोन किए जाते थे, वे सभी फर्जी होते थे। पुलिस ने आरोपियों को विदिशा जिले के सिरोंज से गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि, गिरोह का सरगना घर-घर जाकर अलग-अलग गांवों में लोगों को फ्री में सिम कार्ड देने का झांसा देता था। वह हर बार दो सिम कार्ड एक्टिवेट करता था, जिसमें से एक सिम ग्राहक को देता और दूसरा अपने पास रख लेता था। गिरोह फर्जी सिम कार्ड देकर साइबर अपराधियों से मोटी रकम वसूलता था। अब तक सरगना ने करीब 150 फर्जी सिम साइबर अपराधियों को बेचे हैं। इन्हीं सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी ठगी को अंजाम देते थे।

पुलिस ने आकाश पिता बृजेश नामदेव (19) निवासी लटेरी जिला विदिशा, राहुल पंथी पिता बाबूलाल पंथी (22) निवासी सिरोंज जिला विदिशा, विवेक रघुवंशी पिता विनोद रघुवंशी (22) निवासी, सिरोंज जिला विदिशा और सोनू पिता हरी सिंह कुर्मी (22) गरेठा निवासी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस इससे पहले सुनील कुमार प्रजापति पिता सूरजभान (24) निवासी अलवर राजस्थान और शकील पिता आस मोहम्मद निवासी अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!