नए साल से बदल जाएंगे पुरी के Jagannath मंदिर में दर्शन के नियम, नई व्यवस्था होगी लागू

नया साल आने में कुछ ही दिन शेष बचे है। नए साल के मौके पर कई लोग मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं और भगवान से आशीर्वाद मांगते है। इस दौरान देश के कई बड़े बड़े मंदिरों में भी लोग दर्शन करने पहुंचते है। इसमें ओडिशा के पूरा का जगन्नाथ मंदिर भी शामिल है।

ओडिशा सरकार श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। ये जानकारी कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने दी है। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि सरकार एक जनवरी से जगन्नाथ मंदिर में सार्वजनिक दर्शन के लिए नई व्यवस्था शुरू करने के लिए कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा, “आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 27 या 28 दिसंबर तक आवश्यक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 30 और 31 दिसंबर को दो दिनों के लिए नई व्यवस्था प्रायोगिक आधार पर शुरू की जाएगी।” उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से नई दर्शन व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस कदम के तहत मंदिर में आने वाली महिलाओं, बच्चों, दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ व्यक्तियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। नई व्यवस्था के अनुसार, भक्तगण मौजूदा द्वार (सतपहाचा) से जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे, जबकि निकास दो अलग-अलग द्वारों (घंटी और गरदा) से होगा।

हरिचंदन ने कहा कि उन्होंने और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने शनिवार को मंदिर का दौरा किया और मंदिर में नई सुविधा शुरू करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!