प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत रवाना, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री कुवैत के शेख मेशाल अल अहमद अल जबार अल सबाह के बुलावे पर कुवैत गए हैं। यह बीते 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा है। कुवैत रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘भारत और कुवैत न केवल व्यापार और ऊर्जा साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी उनकी साझा रुचि है। हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।’

कुवैत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। आज कुवैत पहुंचने के बाद पीएम मोदी शाम में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे। कुवैत में पीएम मोदी अरैबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

1981 में इंदिरा गांधी ने किया था कुवैत का दौरा
पीएम मोदी के इस दौरे से पहले साल 1981 में दिवंगत पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने कुवैत का दौरा किया था। साल 2009 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी कुवैत का दौरा किया था। भारत और कुवैत के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंध रहे हैं। कुवैत में तेल की खोज होने से पहले भारत और कुवैत के बीच खजूर और घोड़ों का व्यापार होता था। ये व्यापार भारत के पश्चिमी बंदरगाहों से होता था। प्रधानमंत्री के दौरे में दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक तौर पर अहम बातचीत हो सकती है। कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ‘हला मोदी’ कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!