RTO हवलदार कैसे बना करोड़पति! छापे में खुले राज, करोड़ों कैश और 22 से ज्यादा प्रॉपर्टी देख अधिकारी भी रह गए दंग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व आरक्षक के घर करोड़ों रुपये नकद मिले हैं, जिसे देख अधिकारी भी दंग रह गए. दरअसल, लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के दो ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान उनके घर से 4 करोड़ रुपये नकद मिले. वहीं छापेमारी के दौरान 50 लाख के सोने-हीरे, 60 किलों चांदी भी मिले हैं. 

सौरभ शर्मा के दो ठिकानों से टीम को 4 करोड़ रुपये नकद, 60 किलो चांदी, 50 लाख के सोने-हीरे के जेवर, 4 एसयूवी, 22 प्रॉपर्टी के दस्तावेज और नोट गिनने की 7 मशीनें भी मिली हैं.

भोपाल में RTO हवलदार के घर छापेमारी

बता दें कि पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत डीजी लोकायुक्त को मिली थी, जिसके बाद ये करवाई की गई. लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार की सुबह 7 बजे पूर्व आरक्षक सौरभ के घर और दफ्तर में एक साथ छापा मारा. 

RTO हवलदार के घर मिली इतनी संपत्ति कि अधिकारी भी रह गए दंग

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को पूर्व आरक्षक के घर पर 4 लग्जरी गाड़ियां मिली हैं. इनमें एक फोर्स कंपनी की वैन भी है. गाड़ियों की तलाशी के दौरान वैन में एक बैग मिला, जिसमें  82 लाख रुपये थे. इतना ही नहीं घर की अलमारियों से और दफ्तर से 4 करोड़ रुपये नकद मिले. वहीं घर 50 लाख रुपये के सोने और हीरे के जेवर मिले. साथ ही दफ्तर से चांदी की 60 किलो की सिल्लियां मिलींं. इसके अलावा 22 से ज्यादा प्रॉपर्टी के दस्तावेज और नोट गिनने की 7 मशीनें भी मिलीं.

RTO हवलदार कैसे बना करोड़पति?

बता दें कि पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पिता आरके शर्मा सरकारी डॉक्टर थे, लेकिन 2015 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद सौरभ को परिवहन विभाग में अनुकंपा पर नियुक्ति मिली. हालांकि सात साल तक नौकरी करने के बाद वीआरएस ले लिया. इसके बाद उसने कंस्ट्रक्शन लाइन पकड़ ली.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!