55 किलो सोना और 15 करोड़ कैश ही नहीं ‘चेतन की गाड़ी’ में मिले ये सामान, सामने आईं तस्वीरें

आयकर विभाग और पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल में एक लावारिस एसयूवी से 40 करोड़ रुपये मूल्य के 55 किलोग्राम सोने के बिस्किट और 15 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. जिस वाहन से यह चीजें बरामद हुई हैं, उसमें इसके अलावा और भी सामान रखे हुए थे. परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पार्टनर चेतन गौर की गाड़ी में यह सोना और कैश मिला है. आईटी विभाग ने अब इससे जुड़ी तस्वीरें जारी की है.

गाड़ी में परिवहन आरक्षक की कैप मिली है. अधिकारियों के अनासर, परिवहन विभाग के आरक्षक गाड़ी में मौजूद थे जो गाड़ी छोड़ मौके से फरार हुए. इसके अलावा चेतन गौर की तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें वह गाड़ी के सामने पोज देता नजर आ रहा है.

पीटीआई से बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रियंका शुक्ला ने कहा, “किसी व्यक्ति ने रातीबड़ पुलिस थाने को सूचना दी कि कुशालपुरा रोड पर एक इनोवा क्रिस्टा काफी समय से लावारिस हालत में खड़ी है और वाहन के अंदर करीब सात से आठ बैग हैं, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.” उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहर में कुछ विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच सोने और नकदी से भरे बैग छोड़ने का संदेह है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसयूवी का पंजीकरण नंबर एमपी-07 सीरीज का है. आयकर महानिदेशक (जांच) सतीश के गोयल ने पीटीआई को बताया कि वन क्षेत्र में एक लावारिस कार खड़ी होने की सूचना मिलने पर आयकर अधिकारियों ने वाहन की तलाशी ली और उसमें से सोने के बिस्किट और नकदी बरामद की.

आईटी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग गुरुवार से भोपाल में रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ छापेमारी कर रहा है और संदेह है कि ये कीमती सामान उन्हीं लोगों के हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि छापेमारी में जब्त सोना और अन्य चीजें राजनेताओं और नौकरशाहों के बीच सांठगांठ का नतीजा हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!