BJP-कांग्रेस को उद्धव की नसीहत: ‘सावरकर और नेहरू पर राजनीति हो बंद’ अब भविष्य की करे बात

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे का सावरकर पर बड़ा बयान सामने आया है. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और कांग्रेस को सावरकर और नेहरू पर राजनीति बंद करने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस और बीजेपी को सावरकर और नेहरू पर राजनीति बंद करनी चाहिए. इन दोनों ने देश के लिए योगदान दिया है और अब देश की जनता हमारी ओर देख रही है.’ ये बयान ठाकरे ने नागपुर दौरे पर दिया है. उन्होंने ने बीते दिनों सदन में हुए सावरकर पर बवाल लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सावरकर को भारत रत्न देने की मांग
उद्धव ठाकरे ने सावरकर पर कहा कि, हमने वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग की थी ‘इन महापुरुषों ने जो किया वह किया, अब आगे भविष्य पर बात करनी चाहिए. उनके नामों पर बहस का कोई मतलब नहीं है. केंद्र सरकार हमारी मांग को क्यों नजरअंदाज कर रही है? जबकि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी वीर सावरकर को भारत रत्न देने के लिए केंद्र को पत्र लिखे थे, लेकिन उसका क्या हुआ? क्यों अभी तक सावरकर को यह सम्मान नहीं दिया गया? क्यों इसमें देरी हो रही है?’

शिवसेना नेता और कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे ने बीतें दिनों इस मुद्दे पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, ‘उद्धव ठाकरे को सावरकर के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है. उन्होनें कहा कि राहुल गांधी ने संसद में क्या कुछ नहीं बोला सावरकर के बारे में. उस समय उद्धव सेना के सांसद चुप बैठे थे. उन्होंने राहुल गांंधी को उस समय बोलने से क्यों नहीं रोका? हम तो वीर सावरकर की पूजा करते हैं. उद्धव ठाकरे को राहुल गांधी के सामने खड़े होकर सावरकर की तारीफ करनी चाहिए.’

लोकसभा में राहुल गांधी ने सावरकर पर की थी टिप्पणी

हाल ही सासंद राहुल गांधी ने संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान मनुस्मृति और संविधान की हाथ में लेकर कहा था कि ‘वीडी सावरकर ने स्पष्ट रूप से लिखा था कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है. इसलिए, जब आप (भाजपा) संविधान की रक्षा करने का दावा करते हैं, तो आप वास्तव में सावरकर का मजाक उड़ा रहे हैं, उन्हें बदनाम कर रहे हैं और उनका अनादर कर रहे हैं.’ सावरकर ने संविधान के स्थान पर मनुस्मृति लाने की वकालत की थी. राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया था.

शिवसेना सासंद ने दिया था राहुल गांधी का जवाब

राहुल गांधी के बयान के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने सावरकर को इंदिरा गांधी द्वारा लिखा पत्र का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी सावरकर की तारीफ की थी. उन्होंने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की प्रशंसा की थी. शिवसेना सांसद ने इंदिरा गांधी द्वारा 1980 में लिखे पत्र का हवाला देते हुए कहा, ‘इंदिरा गांधी ने सावरकर को भारत का असधारण पुत्र कहा था. क्या आपकी दादी भी संविधान के खिलाफ थीं? आपको उनके खिलाफ बोलने की आदत है. इसके बाद शिवसेना सांसद ने कहा हमें सावरकर की प्रशंसा करने पर गर्व है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!