9 करोड़ रुपए का गबन करने वाला SDM पुलिस के हत्थे चढ़ा, ऐसे हुआ था घोटाला

बलरामपुर : जिले में पुलिस ने पिछले 1 साल से शासकीय दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का गबन करने के मामले में तत्कालीन जल संसाधन विभाग क्रमांक 2 रामानुजगंज के एसडीओ व प्रभारी कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, आरोपी धोखाधड़ी के घटना को अंजाम देने के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसे एक साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

क्या है मामला?
ये पूरा मामला जिले की रामानुजगंज में संचालित जल संसाधन विभाग क्रमांक 2 का है, जहां साल 2023 में कार्यपालन अभियंता एनसी सिंह ने रामानुजगंज थाना पहुंचकर लिखित आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी कि तत्कालीन एसडीओ व प्रभारी कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर उनके अनुपस्थिति में भू अर्जन की शासकीय राशि को अपने विभाग के ही सहकर्मी कर्मचारियों के सहयोग से करीब 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 524 रुपए को सरकारी दस्तावेजों में कूट रचना कर अपने निजी संबंधियों एवं ठेकेदारों को बगैर कार्य किया भुगतान किया गया है.

इस शिकायत के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही थी, जांच के उपरांत सरकारी दस्तावेजों में धोखाधड़ी की बात सही पाई गई, तब से आरोपी एसडीओ व प्रभारी तत्कालीन कार्यपालन अभियंता फरार चल रहे थे, जिसे पुलिस पिछले एक साल से तलाश कर रही थी.
वहीं पुलिस ने अब जाकर आरोपी को रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्ता को स्वीकार किया है, फिलहाल सरकारी राशि गबन मामले में विभिन्न धाराएं लगाकर आरोपी को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश अंतरराज्यीय राजमार्ग पर आवागमन ठप, सड़क बीचों-बीच पलटा ट्रेलर

    बलरामपुर। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले अंतरराज्यीय मार्ग पर आज सुबह से आवागमन ठप है. सुबह करीबन 6 बजे मध्य प्रदेश से आ रहा एक ट्रेलर बलंगी पुलिस चौकी…

    कोहरा बन रहा मुसीबत: श्रद्धालुओं को लेकर छत्तीसगढ़ से वृंदावन जा रही टूरिस्ट बस पलटी, 40 से अधिक लोग थे सवार

    बलरामपुर। घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हुआ है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन जा रही टूरिस्ट बस विपरीत दिशा से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!