कोहरा बन रहा मुसीबत: श्रद्धालुओं को लेकर छत्तीसगढ़ से वृंदावन जा रही टूरिस्ट बस पलटी, 40 से अधिक लोग थे सवार

बलरामपुर। घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हुआ है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन जा रही टूरिस्ट बस विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गई. हादसे में कई श्रद्धालुओं घायल हुए हैं. सभी को प्रारंभिक इलाज के लिए वाड्राफनगर के सिविल अस्पताल में पुलिस की मदद से भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 से 50 सवारी मौजूद थे.

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से श्रद्धालुओं को लेकर मंगलम बस वृंदावन जा रही थी. इस दौरान बलरामपुर जिले के खरहरा नदी के समीप वाड्रफनगर पुलिस चौकी के अंतर्गत विजिबिलिटी कम होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही वाहन के कारण टूरिस्ट बस जा पलटी. हादसे में बस में सवार कुछ लोगों को हलकी-फुलकी चोट लगी है. सभी घायलों का प्रारंभिक इलाज वाड्राफनगर के सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है.

मामले में वाड्राफनगर पुलिस चौकी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि बस में जितने भी लोग बस में सवार थे. उन लोगों को वाड्रफनगर लाया जा रहा है और घायलों को भी समुचित इलाज कराया जा रहा है. चूंकि ठंड और कोहरे के कारण यह घटना की आशंका जताई जा रही है.इसलिए एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं को भी ठंड से बचाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    9 करोड़ रुपए का गबन करने वाला SDM पुलिस के हत्थे चढ़ा, ऐसे हुआ था घोटाला

    बलरामपुर : जिले में पुलिस ने पिछले 1 साल से शासकीय दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का गबन करने के मामले में तत्कालीन जल…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!