मध्य प्रदेश में ठंड का दौर शुरू, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में ठंड का दौर शुरू होने लगा है। राज्य के शिवपुरी जिला के पिपरसमा में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में सर्द हवाएं चलने लगेंगीं, इससे धीरे-धीरे ठंड़ बढ़ने लगेगी और पारा गिरने लगेगा। आइए जानते हैं बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम का क्या हाल रहा।

भारी बारिश और झोंकेदार हवाओं के आसार
आने वाले दिनों में राज्य में वज्रपात के साथ बिजली चमकने, झोंकेदार हवाओं और भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट का संकेत जारी किया है। 11, 12 और 13 दिसंबर को राज्य के धार, गुना और अशोकनगर में ऐसी स्थिति बन सकती है।

जानिए सबसे ठंडीले इलाकों के तापमान
मौमस विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। वहीं बाकी के इलाकों में मौसम शुष्क ही रहा है। भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। सबसे कम तापमान वाले इलाकों की बात करें तो पिपरसमा के बाद नीमच के मरुखेड़ा में 7.4, राजगढ़ में 7.6, शाजापुर के गिरवर में 8.6 और सीहोर में 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

इन इलाकों में दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
वहीं इसके उलट सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य चार इलाकों में भी तापमान में अधिकता देखी गई। खरगौन में 30.4, टीकमगढ़ में 29.7, मंडला में 29.6 और तालुन में 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यानी खंडवा और पिपरसमा के तापमान में करीब छह गुना तापमान का अंतर देखने को मिला।

राजधानी भोपाल की स्थिति
राजधानी भोपाल की बात करें तो कल सुबह शहर में आकाश साफ रहने की संभावना है। वहीं सुबह के समय धुंध भी छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। तापमान 27 डिग्री से 8.5 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!