MP में मिलर्स की हड़ताल खत्म: धान उपार्जन में होंगें शामिल, खाद मंत्री के प्रयास से मिली 233 करोड़ की बकाया राशि 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के राईस मिलर्स को बकाया अपग्रेडेशन राशि का जल्द निराकरण कर कैबिनेट से पारित कराने के आवश्वसन के बाद म.प्र.चावल महासंघ द्वारा जारी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के सभी मिलर्स रविवार से पोर्टल पर अपना पंजीयन कर धान उपार्जन में शामिल हो जायेगें।

शनिवार को प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर म.प्र. चावल महासंघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक के बाद उक्त निर्णय संघ के पदाधिकारियों ने लिया है। बैठक में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक पी.एन यादव, म.प्र. चावल उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जितेन्द्र मोनू भगत, राकेश भटेरे, सोहन शर्मा, नीतेश गुप्ता, मो. जकारिया खान, कैलाश छदवानी, समीर सचदेवा, विनीत शुक्ला, शंशाक शुक्ला, एवं अन्य पदाधिकारी तथा खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मिलर्स के हड़ताल को लेकर चिंतित प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार की अल सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलर्स की समस्याओं एवं अपग्रेडेशन राशि को लेकर चर्चा की तथा वस्तु स्थिति से अवगत कराया। मुख्यंमत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के पश्चात खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्य सचिव अनुराग जैन, एवं मुख्यंमत्री के अपर मुख्य सचिव से भी इस संबंध में चर्चा की तथा मुख्यंमत्री की मंशा से उन्हें अवगत कराते हुए अगली कैबिनेट में मिलर्स की अपग्रेडेशन राशि का प्रस्ताव रखे जाने के निर्देश दिये।

खाद्य मंत्री गोविंद सिहं राजपूत का दिन भर का प्रयास सफल रहा और शाम को मिलर्स के साथ हुई बैठक के बाद म.प्र. चावल उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने हड़ताल समाप्त कर सभी मिलर्स से किसानों के हित में उपार्जन कार्य में जुट जाने का अनुरोध किया है।

किसानों और मिलर्स के साथ खड़ी है सरकार : गोविंद सिंह राजपूत
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिहं राजपूत ने मिलर्स द्वारा हड़ताल समाप्त करने की घोषणा के बाद कहा कि मिलर्स की कुछ समस्याएं एवं अपग्रेडेशन की बकाया राशि को लेकर मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. के हस्तक्षेप के उपरांत सरकार द्वारा मिलर्स के लिए 233 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। तथा मिलर्स की बकाया राशि भी जल्द जारी करने का आश्वासन प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने दिया है। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने मिलर्स की समस्याओं को सहृदयता से त्वरित निराकरण करने पर मुख्यंमत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया है। श्री राजपूत ने कहा कि मिलर्स जल्द ही उपार्जन कार्य में जुट जायेंगें।

खाद्य मंत्री के प्रयास एवं मुख्यमंत्री के आश्वासन पर की हड़ताल समाप्त : आशीष अग्रवाल
मिलर्स की जारी हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा के बाद म.प्र. चावल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि हम मिलर्स की अपग्रेडेशन की बकाया राशि को लेकर जो मुखिय मांग थी उसे खाद्य मंत्री श्री राजपूत के विशेष प्रयासों से जल्द निराक्रित करने का आश्वासन खाद्य मंत्री से मिलने के बाद हमने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि मिलर्स की अन्य समस्या भी जल्द सुलझ जाऐगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!