चिन्मय दास का केस लड़ने वाले वकील रामेन रॉय पर कट्टरपंथियों ने किया अटैक, ICU में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे

बांग्लादेश में हिंदू धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर बवाल जारी है। बांग्लादेश में ISKCON के मुख्य पुजारी चिन्मय प्रभु का केस लड़ रहे वकील रामेन रॉय पर इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हमला किया है। इस्लामवादियों के एक समूह ने उनके घर में तोड़फोड़कर उनपर हमला कर दिया।हमले में रामेन रॉय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल ICU में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ISKCON कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने दावा किया है कि बांग्लादेश के हिंदू संन्यासी चिन्मय कृष्ण प्रभु का कानूनी मामले में बचाव करने वाले अधिवक्ता रामेन रॉय पर ‘क्रूर हमला’ किया गया है। दास ने दावा किया कि रॉय की एकमात्र गलती यह थी कि वह प्रभु का बचाव कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस्लामवादियों के एक समूह ने उनके घर में तोड़फोड़ की।

रॉय की हालत के बारे में बताते हुए प्रवक्ता ने दावा किया कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल ICU में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।बता दें कि बांग्लादेश में फिर से अशांति तब शुरू हुई, जब आध्यात्मिक लीडर चिन्मय कृष्ण को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर 25 अक्टूबर को चटगांव में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा ध्वज फहराने के आरोप में देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद से हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें 27 नवंबर को चटगांव में एक वकील के साथ हुई घातक घटना भी शामिल है। राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए चिन्मय प्रभु को लेकर इस्कॉन ने बयान जारी कर उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि चिन्मय प्रभु का इस्कॉन संगठन से कोई संबंध नहीं है।

बांग्लादेश ने ISKCON के 54 सदस्यों को भारत आने से रोका

ISKCON के मुख्य पुजारी चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद भी संस्था से जुड़े लोगों शिकंजा कसा जा रहा है। बांग्लादेश की इमिग्रेशन पुलिस ने वैध पासपोर्ट और वीजा के साथ भारत आ रहे इस्कॉन के 54 सदस्यों को बॉर्डर पर रोक दिया है। ये लोग एक धार्मिक समारोह में भाग लेने भारत आ रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!