प्रियंका गांधी आज वायनाड में जनसभाओं को संबोधित करेंगी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा अपने भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ आज यानी रविवार को वायनाड में संयुक्त रूप से जनसभाओं को संबोधित करेंगी।वायनाड से अपनी पहली चुनावी जीत के बाद प्रियंका केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका सुबह साढ़े 10 बजे मनंतवाड़ी, अपराह्न सवा 12 बजे सुल्तान बत्तेरी और अपराह्न डेढ़ बजे कलपेट्टा में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

अपनी यात्रा के पहले दिन शनिवार को प्रियंका ने राहुल गांधी के साथ तिरुवंबाड़ी के मुक्कम, नीलांबुर के करुलई, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों के वंदूर और एडवन्ना में जनसभाओं में भाग लिया।

वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में वायनाड जिले में मनंतवाड़ी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित), सुल्तान बत्तेरी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) तथा कलपेट्टा, कोझिकोड जिले में तिरुवंबाड़ी और मलप्पुरम जिले में एरानाड, नीलांबुर और वंदूर की सात विधानसभा सीट शामिल हैं। प्रियंका ने हालिया वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल कर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!