पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की बढ़ती मुश्किलें, छापेमारी के बाद ईडी ने पूछ्ताछ के लिए बुलाया

पोर्नोग्राफी और एडल्ट फिल्मों के कथित वितरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। ईडी ने राज कुंद्रा को समन जारी कर 2 दिसंबर को मुंबई के ऑफिस में आने के लिए कहा है। राज कुंद्रा को सोमवार को 11 बजे ईडी दफ्तर आने के लिए कहा गया है।बता दें कि दो दिन पहले ही राज कुंद्रा के घर पर ईडी ने छापा मारा था। ईडी ने मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में लगभग 15 स्थानों पर छापेमारी की थी। वहीं अब पोर्नोग्राफी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा को समन भेजा है।इस केस से जुड़े अन्य लोगों को भी ईडी ने समन जारी करके पूछताछ के लिए अपने मुंबई आफिस में बुलाया है। राज कुंद्रा को सोमवार को 11 बजे ईडी दफ्तर आने के लिए कहा गया है। राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके क्लाइंट ने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक अपने क्लाइंट से बात नहीं की है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि वह निर्दोष हैं। यदि आप मुंबई पुलिस की चार्जशीट पर गौर करें तो राज कुंद्रा के लेनदेन कानूनी हैं। उन्होंने टैक्स का भुगतान किया है. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग जैसा कोई अपराध नहीं किया है।

बता दें कि राज कुंद्रा से जुड़ा ये मामला मई, 2022 का है, जब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं इस साल की शुरुआत में भी ईडी ने क्रिप्टो करेंसी मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 98 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। हालांकि बाद में कुर्की आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट से कपल को राहत मिल गई थी।

राज कुंद्रा की हुई भी गिरफ्तारी, फिर मिल गई थी बेल

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मई, 2022 में राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ दायर मुंबई पुलिस की कम से कम दो एफआईआर और आरोप पत्र से उपजा है। मामले में बिजनेसमैन और कुछ अन्य को गिरफ्तार भी किया गया था, जिन्हें बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई। कुंद्रा के खिलाफ यह मनी लॉन्ड्रिंग का दूसरा मामला है। इस साल की शुरुआत में ईडी ने क्रिप्टो करेंसी मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। हालांकि, उन्हें अपनी संपत्तियों की कुर्की के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!