मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे; 12 की हालत गंभीर

 मध्य प्रदेश के खंडवा के घंटाघर चौक पर गुरुवार की रात मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां मशाल में तेल गिरने से आग भड़क गई. इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

आग भड़कने से मची अफरा तफरी

इधर, हादसे का वीडियो भी सामने आया है. आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं. इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए.

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था. कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल गिर गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था उससे आसपास की मशालें भभक गई. इस हादसे में वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए. इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं. 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है. बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद  घर भेज दिया गया है.

आतंकवाद के खिलाफ कार्यक्रम में बड़ा हादसा

बता दें कि खंडवा में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने तिहरे हत्याकांड की बरसी पर आतंकवाद के खिलाफ युवा जनमत संग्रह के लिए मशाल मार्च का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से विधायक टी राजा और भाजपा की महिला नेत्री नाजिया इलाही खान भी शामिल हुई थीं.

  • सम्बंधित खबरे

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!