MP में 18 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली है पोस्टिंग 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश के 18 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का ट्रांसफर किया है. इनमें सात जजों के ट्रांसफर फैमिली कोर्ट के खाली पदों पर हुए हैं. इसके लिए बुधवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं. 

इनका हुआ तबादला 

पन्ना के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अयाज मोहम्मद को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश इंदौर, मध्य प्रदेश राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल, भोपाल के अध्यक्ष  नवीर अहमद खान को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदा नियुक्त किया गया. इंदौर की जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा  का विदिशा ट्रांसफर किया गया है. 

रघुवेंद्र सिंह चौहान, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश,अमरपतन (सतना) को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनकच्छ (देवास) भेजा गया है. शिप्रा पटेल को अस्था (सीहोर) से  इंदौर भेजा गया है.  

इनका भी हुआ ट्रांसफर

इसी प्रकार शिवलाल केवट को सांवर (इंदौर) से  जैसिंहनगर (शहडोल),जावरा (रतलाम) की अतिरिक्त न्यायाधीश प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उषा तिवारी को नसरुल्लागंज (सीहोर) उमेश कुमार पटेल, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, अस्था (सीहोर) को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, इंदौर बनाया गया है. कपिल सोनी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, खरगोन (मंडलेश्वर) से जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, ग्वालियर बनाया गया है. श्वेता तिवारी को जबलपुर  जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के प्रभार के साथ रतलाम भेजा गया है. विजय कुमार पांडेय सिरोंज (विदिशा)के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं.

कुटुम्ब न्यायालय में इनकी हुई पदस्थापना

इसी तरह कुटुम्ब न्यायालय के सात रिक्त पदों पर प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है. इसके अंतर्गत रामा जयंत मित्तल, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पीए) अधिनियम, सीधी अब माया विश्वालाल की जगह फैमिली कोर्ट इंदौर की अतिरिक्त प्रिंसिपल जज होंगी. मनोज कुमार लढिया, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, निवास, जिला मंडला अब फैमिली कोर्ट अनूपपुर के प्रिंसिपल जज होंगे.अरविंद कुमार (जैन) जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छतरपुर को फैमिली कोर्ट रायसेन का प्रिंसिपल जज बनाया गया है.अरुण प्रताप सिंह, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जबलपुर अब फैमिली कोर्ट उमरिया के प्रिंसिपल जज होंगे. इसा प्रकार अवधेश कुमार (गुप्ता), प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, डिंडोरी अब  शाजापुर फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज होंगे. मुन्नालाल राठौर को जिला सेशन जज निवारी टीकमगढ़ से डिंडोरी फैमिली कोर्ट का प्रिंसिपल जज बनाया गया है. 

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!