संजय राउत ने कहा यह जनता का फैसला नहीं, बल्कि कुछ तो गड़बड़ है, महायुति ने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया

मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में महायुति की जबरदस्त वापसी को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ताजा रुझानों में 221 सीटों पर महायुति आगे चल रही है जबकि अघाडी केवल 55 सीटों पर आगे है. इन रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है.

उन्होंने कहा कि महायुति ने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया. इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है. शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत सकते हैं?

संजय राउत ने कहा, ‘दो दिन पहले गौतम अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एक अरेस्ट वारंट निकला. रिश्वत का केस है 2 हजार करोड़ का, उसमें भाजपा की पोल खुल गई. उस पर से ध्यान हटाने के लिए ये पूरा एक कपट कारिस्तानी हुई है, उसकी तैयारी पहले से चल रही थी. महाराष्ट्र गौतम अडानी की जेब में जा रहा है, मुंबई अडानी की जेब में जा रहा है, हमने विरोध किया कि अडानी राष्ट्र नहीं होने देंगे. इस प्रकार के नतीजे के राज्य पर लादे गए हैं.’

ये फैसला जनता का नहीं है- राउत

संजय राउत ने कहा, ‘इस प्रकार के नतीजे महाराष्ट्र के ऊपर लादे गए हैं. महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम है ये हो ही नहीं सकता है. लाडकी बहन योजना को लेकर किए गए सवाल पर राउत ने कहा, ‘यहां लाडले भाई हैं, लाडले नाना जी हैं, लाडले दादा जी हैं. सब कुछ लाडले हैं यहां. हमको मालूम है कि यहां क्या है, ये जो निर्णय आया है वो जनता का नहीं है.’

उन्होंने कहा कि शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत रहे हैं. राउत ने कहा, ‘लोकसभा के दो चुनाव 2014 और 2019 में मोदी और शाह ने यही किया था कि विपक्ष का नेता कांग्रेस को नहीं मिलना चाहिए, इस बार वही रणनीति इन्होंने महाराष्ट्र में अपनाई है कि विधानसभा में कोई विपक्ष का नेता नहीं रहेगा, ये हमेशा बीजेपी की रणनीति रही है.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!