सीएम नीतीश आज से तरारी और रामगढ़ में करेंगे चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार (9 नवंबर) को बिहार में हो रहे उपचुनाव को लेकर तरारी और रामगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे. आपको बता दें की तरारी और रामगढ़ में बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में है और नीतीश कुमार आज बीजेपी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

तरारी से विशाल प्रशांत को मिला है टिकट
तरारी विधानसभा से बीजेपी ने विशाल प्रशांत को टिकट दिया है, जो पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे के पुत्र हैं, जिनका सीधा मुकाबला सीपीआई माले के राजू यादव से है, जबकि रामगढ़ विधानसभा से बीजेपी ने वर्ष 2015में चुनाव जीतने वाले पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को फिर से मैदान में उतारा है. इनका मुकाबला राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार से है. ये सीट भी राजद के विधायक रहे सुधाकर सिंह, जो राजद से बक्सर सीट से सांसद बने है उनका था अब इनका भाई ही मैदान में है.

जेपी नड्डा ने बनाई रणनीति
बिहार में उपचुनाव के सभी सीट पर प्रशांत किशोर को पार्टी जन सुराज ने उम्मीदवार मैदान में उतार कर मुकाबला को और रोचक कर दिया है. ऐसे में आज से मुख्यमंत्री नीतीश भी बीजेपी के झंडा को लेकर चुनाव प्रचार के जुट गए है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छठ महापर्व के पटना में थे और उपचुनाव को लेकर जो रणनीति बनी थी. उसी के अनुसार चुनाव प्रचार का काम मुख्यमंत्री ने शुरू किया है.

13 नवंबर को होगा मतदान
आपको बता दें की 13 नवंबर को बिहार में चार सीट पर उपचुनाव है, जिसके लिए एनडीए से जदयू एक सीट पर, हम पार्टी एक सीट पर और बीजेपी दो सीट पर चुनाव लड़ रही है. इन सभी उम्मीदवारों का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय और जन सुराज के उम्मीदवारों के साथ भी है. चुनाव के 10 दिन बाद 23 नवंबर को चुनाव का परिणाम सामने आएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!