सैर-सपाटे के लिए तैयार हो जाइए… राजधानी की सड़कों पर दौड़ेगी 65 सीटर डबल डेकर बस, CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी

लखनऊ. लखनऊवासियों का डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस से सफर करने का सपना पूरा होने जा रहा है. 65 सीटर डबल डेकर बस को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरागांधी प्रतिष्ठान से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

स्कूली बच्चों को मिलेगा पहला मौका

डबल डेकर ईवी बस के ट्रायल रन के पहले दिन के दौरान स्कूली बच्चों को सफर करने का मौका दिया जाएगा. यह बस गोमतीनगर के लखनऊ दर्शन, अम्बेडकर पार्क होते हुए 1090 के बाद जनेश्वर मिश्र पार्क होते हुए वापस इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लौटेगी. बीते शुक्रवार को नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से बस का रूट और किराया तय कर दिया गया है. आम जनता को 10 नवंबर से डबल डेकर बस से सफर करने का मौका मिलेगा.

हर रूट पर उपलब्ध होगी बस

नगरीय परिवहन निदेशालय के अनुसार लखनऊ के सभी रुट पर डबल डेकर बसे फर्राटा भरने को तैयार है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही इलेक्ट्रॉनिक बसे चलाने का निर्देश दिया था. जिसका अनुपालन भी नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा किया गया था. अब ईवी डबल डेकर बसों की सौगात मिलने पर लखनऊवासियों में उत्साह है.

कई रुट पर समस्या भी है सामने

नवाबों के शहर लखनऊ में बहुत से रूट सकरे और पतले हैं. जबकि, लगभग सभी प्रमुख मार्गों जैसे दुबग्गा, कामता, आईटी चौराहा, अमीनाबाद, आलमबाग, आशियाना और पत्रकारपुरम गोमतीनगर में बैनर और प्लेक्स सड़को के बीच ही बंधे हुए हैं. ऐसे में डबल डेकर के संचालन में इन जगहों से गुजरने में परेशानी आनी लाजमी है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!