किशोरी से दुष्कर्म: जबरन कार में बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी, सपा नेता समेत दो पर मामला दर्ज

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पीलीभीत से सामने आया है। जहां एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद आरोपी किशोरी को जबरन कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दरिंदगी की। इस पूरे मामले में पुलिस ने सपा नेता समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहती है। 8 दिन पहले परिजनों की गैरमौजूदगी में कोतवाली क्षेत्र का रहना वाला सरताज अपने एक अन्य दोस्त संजय खान के साथ अज्ञात वाहन से आया। आरोप है कि दोनों ने उसकी किशोरी बेटी से छेड़खानी की। बेटी के विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया और जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए।इसके बाद सुनसान जगह लेकर दोनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लगभग दो घंटे बाद बेटी को घर लाकर छोड़ा और पुलिस से शिकायत करने, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। संजय खान सपा का नेता बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।इधर, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह सहित कई सपा नेताओं ने पूरनपुर पहुंचकर CO से मुलाकात की। सपाइयों ने बीजेपी नेताओं के इशारे पर मुकदमा लिकने का आरोप लगाया है। षड्यंत्र के तहत सपा नेता संजय पर रेप का झूठा केस हुआ। उन्होंने सीओ से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!